बच्चे, महिलाएं, बड़े और बूढ़ों सबके लिए हर तरह से फायदेमंद हैं ये 8 फूड्स

बच्चे, महिलाएं, बड़े और बूढ़ों सबके लिए हर तरह से फायदेमंद हैं ये 8 फूड्स

डॉ दीपिका

आज के बदलते दौर में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। आज की लाइफस्टाइल इतनी बदला गयी है कि चाहे वह बच्चा हो, महिला हो, जवान हो या बूढा सभी को कोई न कोई बीमारी जरूर है। ऐसे में जरूरी है कि सभी अपने खान-पान में बदलाव करें। अपने खान-पान में उन फूड्स को शमिल करें जो शरीर की बीमारियों से रक्षा करते हैं। इसलिए आज इस आलेख में ऐसे फूड्स बताएंगे जो बच्चे, महिलाएं, बड़े और बूढ़ों सबके लिए हर तरह से फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं...

 पढ़ें- हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद करते हैं ये 10 फूड्स

ब्रोकोली-

ब्रोकली को पका कर या फिर कच्‍चा भी खाया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसे उबाल कर खाएंगे तो आपको ज्‍यादा फायदा होगा। इस हरी सब्‍जी में लोहा, प्रोटीन, कैल्‍शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, बीटा - कैरोटीन, सल्‍फोरापेन, विटामिन ए, विटामिन बी1 और सी, ओमेगा 3 आदि पाया जाता है। जो सब्‍जी को पौष्टिक बनाता है। इसके अलावा इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्‍सीडेंट भी होता है, जो बीमारी और बॉडी इंफेक्‍शन से लड़ने में सहायक होता है। ब्रोकली के सेवन से प्रेग्नेंसी की समस्याएं, ऑस्टियोपोरोसिस, आंखों में मोतियाबिंद और मस्‍कुलर डीजेनरेशन, डायबिटीज, एनीमिया और अल्जाइमर, हार्ट अटैक और अन्‍य हार्ट सबंधी समस्याएं जैसी बीमारियों में शरीर दूर रहता है। इस‍में लो कैलोरी होने की वजह से वजन भी कम होता है। अब आप जब भी सब्‍जियां खरीदने जाएं, तो ब्रोकली को कभी नजरअंदाज न करें।

चना- 

चनों में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। इसके आलावा इसमें प्रोटीन भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। चना दो तरह से वेट कम करने में मदद करता है। एक तो उसमें फाइबर खूब होता है और दूसरा इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा-भरा रहता है। जो लोग वेट कम करने की कोशिश करने की कर रहे हैं वो अपनी डाइट में कच्चे, भुने या अंकुरित चने जरूर शामिल करें।

अंडा-

वजन कम करने के लिए अंडे से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। प्रत्येक अंडे में प्रति 6 से 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है और 0% प्रतिशत फैट होता है। अंडे को हमेशा उबाल कर खाना चाहिए। मसल्स बनाने के लिए आपको एक दिन में 5-6 अंडे तक खाने की जरूरत है। अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन मसल्स बनाने में मदद करता है। अंडे में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण 2-3 अंडे खाने से  खाने से ही आपका पेट भर जाता है और आपको ज्यादा समय तक भूख महसूस नहीं होगी।

पढ़ें- रोजाना मांस, सोया और बादाम के सेवन से बीमार हो सकता है दिल

पनीर-

पनीर में भी काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें फैट बिलकुल नहीं होता है इसलिए ये बॉडी बिल्डिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है। चीज में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी 12 होता है जो हमारी कमजोर हड्डियों को मजबूत करने में मददगार शाबित होता है। इसमें दूध से निकाला गया प्रोटीन होता है। इसलिए इसे मसल्स बनाने के लिए काफी प्रयोग किया जाता है।

नारियल-

नारियल से लीवर स्वस्थ रहता है। इसमें ढेर सारा प्रोटीन, अमीनो एसिड और थ्रेयोनाइन (threonine) पाया जाता है जो कि लीवर को बचाने में मदद करता है।

मटर-

मटर में फाइबर और प्रोटीन भरपूर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो आपको पेट के कैंसर से बचाता है। यही नहीं मटर में पोटेशियम और मैग्नीशियम दोनों प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों ही खनिज शरीर के लिए जरूरी हैं। इसमें विटामिन सी भी प्रचुर में पाया जाता है।

ओट्स-

ओट्स में फैट कम मात्रा में और प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है। इसे आप अपने नाश्ते में खिचड़ी या ओट्स डोसे के रूप में खा सकते हैं। ओट्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, खनिज और विटामिन का सही मिश्रण है और शरीर के लिए बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होता है।

दाल-

100 ग्राम मूंग में 24 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना सस्ता और उम्दा प्रोटीन आपको कहीं नहीं मिलेगा। यहीं नहीं आप इसे खाने के साथ पी भी सकते हैं। इसे पका कर खाएं तो ठीक, भिगो कर खाएं तो अच्छा और अंकुरित खाएंगे तो अच्छे से भी अच्छा।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वायरस के खतरे से बाहर हुआ भारत

अमरुद की पत्तियों का जूस डायबिटीज में फायदेमंद, इन 6 बीमारियों में भी असरदार

जानें हार्मोन्स का संतुलन क्यों है जरूरी, इन 4 योगासन से करें संतुलित

   

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।